- अखंड हरिकीर्तन के पूर्णाहुति पर विशाल भंडारे का हुआ आयोजन
- यूपी-बिहार के नामचीन कलाकारों ने संकीर्तन में दी प्रस्तुति
बक्सर । हर साल की भांति इस बार भी जिले के सिमरी प्रखंड अंतर्गत बलिहार गाँव के ठाकुरबाड़ी में हर्षोल्लास के साथ भगवान श्रीकृष्ण के बरही कार्यक्रम को धूमधाम से नन्दोत्सव के रूप में मनाया गया। इसको लेकर नवयुवक पूजा समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा एक दिन पूर्व से अखंड हरिकीर्तन का आयोजन किया गया था जिसमें कीर्तन स्टार कुमार अर्जुन, सोनू शुक्ला,धनजी दुबे,चन्दन राज, विनोद बसंत सहित उत्तरप्रदेश एवं बिहार के कई नामचीन कलाकारों के कीर्तन मंडलियों ने हिस्सा लेते हुए शानदार प्रस्तुति दी। इस दौरान आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा सभी कलाकारों को अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया।
वही बुधवार को कीर्तन के पूर्णाहुति पर हवन पूजन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न मठ-मंदिरों के मठाधीशों तथा साधु संतों के साथ साथ हजारों की संख्या में ग्रामीणों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर नवयुवक पूजा समिति के द्वारा राधा कृष्ण व ठाकुर जी का 18 किस्म के तरल पदार्थों से महाअभिषेक किया गया। इस मौके पर स्थानीय ग्रामीणों ने भी शंख ध्वनि और भक्तिमय वातावरण में महाअभिषेक किया। वही वैदिक मंत्रोच्चार के बीच लगातार इस साल भी ठाकुरबाड़ी में 56 व्यंजनों का भोग भगवान को लगाया गया।
वही 56 भोग के प्रसाद पाने के लिए भक्तों में काफी उत्साह देखने को मिला । इस अवसर पर साधु-संतों ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण जगत के पालनहार है उनके जन्माष्टमी पर्व को पूरे 12 दिनों तक स्थानीय ग्रामीणों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया है। वही इस भव्य कार्यक्रम के सफल समापन के पीछे गाँव के युवाओं के योगदान की संतो ने भूरी-भूरी प्रशंसा की।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...


















0 Comments