Ad Code


बरसात व बाढ से पहले डुमराँव SDM ने नैनीजोर दियारा इलाके का किया निरीक्षण, 400 फीट तटबंध से दूर हो रहा गंगा कटाव, 313 एकड विवादित जमीन का किया निरीक्षण



बक्सर । बाढ व बरसात से पूर्व डुमरांव के एसडीओ राकेश कुमार ने बुधवार को ब्रह्मपुर प्रखंड के उत्तरी इलाके में बने गंगा के तटबंध का निरीक्षण किया।निरीक्षण में पाया कि प्रबोध डेरा के समीप कटाव हो रहा है।कटाव रोकने के लिए तत्काल उपाय करने का संबंधित विभाग को निर्देश दिया।इसके पहले सिमरी के केशवपुर म़े हो रहे कटाव को रोकने के लिए निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। एसडीओ और बाढ़ नियंत्रण विभाग के कार्यपालक अभियंता तटबंध से संबंधित संयुक्त प्रतिवेदन विभाग को उपलब्ध कराएंगे।


हर वर्ष दियारे में होता है कटावः

 अनुमंडल के उतरी इलाके की आबादी को बाढ से सुरक्षा के लिए वर्षों पहले बक्सर-कोइलवर तटबंध का निर्माण कराया गया था।लेकिन समुचित देखरेख के अभाव में तटबंध और उसके आसपास के इलाकों में हर वर्ष कटाव होता रहता है। कटाव के कटाव के कारण न सिर्फ दियारे इलाके की भौगोलिक स्थिति बदल जाती है। बल्कि सैकडों एकड भूमि अब तक गंगा के गर्भ में समा चुकी है।अधिकारियों का मानना है कि तटबंध पर झोपडी लगाने की वजह से चूहें तटबंध में छेंद कर देते है और पानी का दबाव बढ़ने पर तटबंध पर कटाव शुरु हो जाता है।



सिमरी में कटाव पर हुई कार्रवाई : 

मुख्यमंत्री के प्रगति यात्रा के दौरान सिमरी प्रखंड के फूली मिश्र के डेरा के समीप कटाव शुरु हो गया था। निरीक्षण के बाद यहा निरोधात्मक कार्रवाई कर स्थिति को संभाल लिया गया था।और अब ब्रह्मपुर प्रखंड के प्रबोध डेरा के समीप कटाव शुरु हो गया है। गंगा की धारा बदलने के साथ कटाव की प्रक्रियां शुरु हो जाती है। एसडीओ ने बुधवार को तटबंधों का निरीक्षण किया। एसडीओ ने बताया कि तटबंध से 400 मीटर दूर खेती वाली जमीन पर कटाव हो रहा है।इस कटाव से तटबंध पर कोई खतरा नहीं है।वैसे बाढ से पूर्व तटबंधों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन की चौकसी बढ़ गई है।एसडीओ ने बताया कि इस दौरान बिहार घाट सहित अन्य इलाकों का निरीक्षण किया गया। एसडीओ ने बताया कि तत्काल कटाव रोकने की दिशा में पहल करने का निर्देश संबंधित विभाग को दिया।

सीमा विवाद वाले स्थल का निरीक्षणः 

नैनीजोर के दियारे इलाके के लगभग 6 हजार एकड जमीन पर वर्ष 1881 से विवाद शुरु हुआ था।गंगा में.कटाव और धारा बदलने के साथ खूनी संघर्ष चलता रहा है।गायघाट मौजा के 313 एकड जमीन पर आज भी विवाद बना हुआ है। एसडीओ निरीक्षण के दौरान गंगा नदी पार हल्दी तक पहुंच कर निरीक्षण किया। एसडीओ ने बताया कि अभी स्थिति सामान्य है। कुछ लोग जमीन पर जुताई कर रहे थे।जिसे स्थानीय पुलिस ने रोक लगा दिया।एसडीओ ने बताया कि इस जमीन पर भी प्रशासन की नजर है।यहां किसानों की हकमारी नहीं हो। इसका ध्यान रखा जा रहा है। निरीक्षण के दौरान ब्रह्मपुर सीओ खुशबू खातून सहित थानाध्यक्ष उपस्थित थे।





................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu