बक्सर । बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने संगठन का विस्तार किया है। इस कड़ी में भाजपा ने पार्टी के कद्दावर नेता ओमप्रकाश भुवन को बक्सर का नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है। जिसको लेकर भाजपा जिला इकाई की अहिरौली स्थित जिला कार्यालय में बैठक हुई। अध्यक्षता निवर्तमान जिलाध्यक्ष भोला सिंह व संचालन मनोज कुमार पांडेय ने की।
बैठक में मुख्य अतिथि के रुप मे एमलसी राजेन्द्र गुप्ता, प्रदेश महामंत्री मिथिलेश तिवारी, उपाध्यक्ष शम्भू सिद्धार्थ प्रदेश, अशोक भट्ट, संतोष पटेल, मनोज सिंह, विजय मिश्रा व शक्ति राय,दीपक यादव,राजीव सिंह,अभिषेक रंजन,सुजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
बैठक में मुख्य अतिथि के रुप मे एमलसी राजेन्द्र गुप्ता, प्रदेश महामंत्री मिथिलेश तिवारी, उपाध्यक्ष शम्भू सिद्धार्थ प्रदेश, अशोक भट्ट, संतोष पटेल, मनोज सिंह, विजय मिश्रा व शक्ति राय,दीपक यादव,राजीव सिंह,अभिषेक रंजन,सुजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
बैठक में मुख्य रूप से संगठनात्मक चुनाव के दृष्टिकोण पर चर्चा की गई। राजेंद्र गुप्ता ने राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व के आदेशानुसार भाजपा बक्सर जिला इकाई के नए जिलाध्यक्ष के पद पर ओमप्रकाश भुवन के मनोनयन की घोषणा की। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने अपने सम्बोधन में भाजपा कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि हम कोशिश करेंगे कि आप सभी के उम्मीदों पर खरा उतरें।
वहीं दूसरी ओर सभी कयासों को गलत साबित करते हुए ओमप्रकाश भुवन को संगठन ने जिलाध्यक्ष बनाया है। मूल रूप से सिमरी के छोटका राजपुर के ओम प्रकाश भुवन निवासी हैं। नये जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन की जन्मस्थली डुमरांव रही। मैट्रिक बीबी हाई स्कूल से पूरा कर इंटर की पढ़ाई डीके कॉलेज डुमरांव व बीएससी महाराजा कॉलेज से पूरी की है। छात्र जीवन से ही आरएसएस से जुड़ गये। इसके बाद बजरंग दल व विद्यार्थी परिषद में भी कार्य किया। वर्ष 1997- 98 98 में भाजपा युवा मोर्चा में जुड़ गए। इसके बाद संगठन के अलग-अलग पदों पर कार्य किया।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
0 Comments