Ad Code


बाइक सवार के धक्के से दो मजदूर हुए घायल, मुखिया ने कराई अस्पताल में भर्ती- road-accident


(बक्सर ऑनलाइन न्यूज़):-  बीते दिन ब्रह्मपुर-बगेन मुख्य पथ पर एक अनियंत्रित बाइक सवार ने दो मजदूरों को धक्का मार दिया जिससे मजदूर घायल हो कर सड़क पर गिर गए। घटना ब्रह्मपुर प्रखंड के पोखराहा मोड़ की समीप की है जब रघुनाथपुर से काम कर के साइकिल से मजदूर अपने घर लौट रहे थे तभी अज्ञात बाइक सवार ने मजदूरों को धक्का मार दिया। वही घटना की सूचना मिलते ही पोखराहा पंचायत के मुखिया श्रीभगवान सिंह घटनास्थल पर पहुँच तुरंत एम्बुलेंस मंगवा कर घायलों को स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया।

 

इस सम्बंध में मुखिया श्रीभगवान सिंह ने बताया कि दोनों घायल मजदूर पोखराहा गाँव के निवासी है जिनका नाम महेश राम और मुख्तियार राम बताया जाता है। वही घायलों की स्थिति पहले से बेहतर है। इस दौरान मुखिया श्रीभगवान के साथ घायलों की मदद के लिए किसान नेता संजय यादव,काशीनाथ यादव,विकास पान्डेय, समहुत यादव,राजकुमार ठाकुर मौके पर मौजूद दिखे।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com

ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक.... 







 


Post a Comment

0 Comments

Close Menu