Ad Code


केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय के राजभाषा द्वारा हिंदी सलाहाकार समिति के सदस्य बनाएं गए बक्सर के विकास आनन्द,जिले का नाम हुआ रौशन- buxar district






(बक्सर ऑनलाइन न्यूज़):- महर्षि विश्वामित्र की धरती बक्सर से जुड़े विकास आनंद को गृह राज्य मंत्री के अनुमोदन पर भारत सरकार के  पर्यटन मंत्रालय के राजभाषा द्वारा हिंदी सलाहाकार समिति का सदस्य मनोनित किया गया है। इस सम्बंध में राजभाषा के संयुक्त सचिव डॉ मीनाक्षी जौली ने पत्र के माध्यम से अवगत कराई हैं। विकास फिलवक्त भाजपा के मुखपत्र कमल संदेश के सहयोगी संपादक व मोतिहारी केन्द्रीय विश्वविधालय कोट सदस्य के रूप में कार्यरत है। पूरे भारत में तीन सदस्य को मनोनीत किया है। जिसमे राजस्थान व नई दिल्ली के साथ ही बिहार के बक्सर से विकास आनन्द का मनोनयन होना न केवल जिले बल्कि राज्य के लिए गर्व की बात है। बक्सर जिले के डुमराव अनुमंडल के चौगाई प्रखंड के फफदर ग्राम के स्व चंदेश्वरी प्रसाद सिंह (इंस्पेक्टर) के पुत्र हैं। जिनका जन्म 1983 में हुआ था। इनकी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा-दीक्षा बक्सर आदि से हुआ। बाद में जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय से इंटरनेशनल रिलेशन से परास्तनातक की डिग्री लिया। इसके पहले इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक की है। जिन्हें भारत सरकार पर्यटन मंत्रालय द्वारा यह नई जिम्मेदारी दी गई है। शिक्षा के प्रति रुचि रखने वाले इस परिवार ने संत एस.एन ग्लोबल स्कूल बिक्रमगंज में नींव रखा। जिसके निदेशक बड़े भाई प्रकाश आनंद जो कहते हैं कि पूरे प्रदेश के लिए अत्यंत सम्मान की बात है कि विकास आनंद  हिंदी के विकास में अपनी अहम भूमिका निभा पाएंगे। ये कॉलेज टाइम से ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से भी जुड़े रहे। इनके मनोयन से क्षेत्रवासियों में खुशी व्याप्त है।


................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com

ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक.... 





 

Post a Comment

0 Comments

Close Menu