Ad Code

हेरिटेज स्कूल के पूर्ववर्ती छात्र हरिओम पाठक का NDA में अंतिम रूप से चयन, विद्यालय परिवार में खुशी की लहर


बक्सर । हेरिटेज स्कूल, अर्जुनपुर, बक्सर के पूर्ववर्ती छात्र हरिओम पाठक ने प्रतिष्ठित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) की परीक्षा में अंतिम रूप से चयनित होकर विद्यालय, परिवार और जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से हेरिटेज स्कूल परिवार में हर्ष और गौरव का माहौल है।



हरिओम पाठक बचपन से ही हेरिटेज स्कूल के विद्यार्थी रहे हैं। उन्होंने वर्ष 2023 में सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण की थी। बचपन से ही अनुशासन, मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण रखने वाले हरिओम ने अपनी लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर यह महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।

इस उपलब्धि पर हेरिटेज स्कूल के निदेशक डॉ. प्रदीप पाठक ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि हरिओम की सफलता पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। उनकी उपलब्धि विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। उन्होंने हरिओम को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और गौरवशाली सैन्य जीवन की कामना की।


डॉ. प्रदीप पाठक ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देने के साथ-साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास, नैतिक मूल्यों और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करना भी है, ताकि वे भविष्य में जिम्मेदार नागरिक बनकर देश और समाज के निर्माण में योगदान दे सकें।

विद्यालय परिवार ने हरिओम पाठक को इस शानदार उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे आगे भी अपनी प्रतिभा और समर्पण से सफलता के नए आयाम स्थापित करेंगे।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu