Ad Code

इस्माईलपुर में धूमधाम से मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की जयंती, खरवार समाज ने लिया एकजुटता का संकल्प



- युवा खरवार महासभा की जिला इकाई ने किया भव्य आयोजन, प्रदेश अध्यक्ष राजेश खरवार ने शिक्षा, एकता और सामाजिक अधिकारों के प्रति जागरूक होने का किया आह्वान

बक्सर । महान स्वतंत्रता सेनानी एवं आदिवासी समाज के गौरव भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर बक्सर के इस्माईलपुर में युवा खरवार महासभा बिहार की जिला इकाई की ओर से भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष परमानंद खरवार, जिला उपाध्यक्ष नंदु खरवार एवं जिला सचिव शैलेश खरवार के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।



कार्यक्रम में युवा खरवार महासभा बिहार के प्रदेश अध्यक्ष राजेश खरवार की विशेष उपस्थिति रही। इस दौरान समाज के लोगों ने भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, त्याग और बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश खरवार ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन संघर्ष, साहस, स्वाभिमान और जल-जंगल-जमीन के अधिकारों की रक्षा का प्रतीक है। उन्होंने आदिवासी समाज को अपने अधिकारों और सम्मान के लिए जागरूक होकर संघर्ष करने की प्रेरणा दी। उनकी जयंती मनाने का वास्तविक उद्देश्य उनके विचारों और आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करना है।

उन्होंने कहा कि खरवार समाज को शिक्षा, एकता, सामाजिक जागरूकता और संगठन की मजबूती को प्राथमिकता देनी होगी। आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य, संवैधानिक अधिकारों और सामाजिक सम्मान के लिए सभी को एकजुट होकर आगे बढ़ना होगा। समाज का सर्वांगीण विकास तभी संभव है, जब लोग आपसी मतभेदों से ऊपर उठकर एक मंच पर संगठित हों।


इस अवसर पर प्रोफेसर चंदन खरवार, सेवानिवृत्त चंदन खरवार, शिक्षक रामकेश्वर खरवार, प्रोफेसर जितेंद्र यादव, जदयू प्रदेश सचिव मार्कण्डेय पटेल, अधिवक्ता धनु खरवार, हरिकेश्वर खरवार, शुभम खरवार, संतोष खरवार, शिक्षक रवि खरवार, शिक्षक दीपक खरवार, तरुण खरवार, आरुष खरवार, अनुज कुमार खरवार, अमित खरवार, अंकित खरवार, विद्या खरवार, कुमारी गोल्डी खरवार, कुमारी पलक खरवार, रघुकुल खरवार एवं अभिनव खरवार सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग और युवा साथी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर चलने तथा समाज में एकता, शिक्षा और अधिकारों की मजबूती के लिए निरंतर प्रयास करने का सामूहिक संकल्प लिया गया।









................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu