Ad Code

गोलंबर पार्क में सजी मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की भव्य झांकी, नारी शक्ति को किया नमन

वामन ग्लोबल फाउंडेशन की पहल पर महिलाओं ने प्रस्तुत की आकर्षक झांकी, उत्कृष्ट मेकअप कलाकार हुए सम्मानित

बक्सर । शारदीय नवरात्र की पूर्व संध्या पर बक्सर के गोलंबर पार्क में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की भव्य एवं आकर्षक झांकी प्रस्तुत की गई। वामन ग्लोबल फाउंडेशन महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष एवं महारानी ब्यूटी पार्लर की निदेशक शोभा दुबे के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं ने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों के रूप में सजकर मनमोहक प्रस्तुति दी। इस दौरान पूरा माहौल श्रद्धा, भक्ति और उत्साह से सराबोर रहा।


वामन ग्लोबल फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. राकेश राय उर्फ कल्लू राय के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम में संगठन के दर्जनों सदस्यों एवं सहयोगियों ने भाग लिया। झांकी के माध्यम से मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की महिमा को प्रदर्शित करते हुए नारी शक्ति के सम्मान, महिला सशक्तीकरण और समाज में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका का संदेश दिया गया।





कार्यक्रम के दौरान झांकी को आकर्षक और जीवंत स्वरूप देने में उत्कृष्ट योगदान देने वाले मेकअप कलाकारों को शोभा दुबे ने प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने कलाकारों की प्रतिभा, रचनात्मकता और मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ कला एवं संस्कृति को प्रोत्साहित करने का भी माध्यम हैं।

मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की सजीव प्रस्तुति गोलंबर पार्क में लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। कार्यक्रम के माध्यम से धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देने के साथ नारी शक्ति के प्रति सम्मान और समाज में महिलाओं की प्रतिष्ठा को मजबूत करने का संदेश दिया गया।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu