Ad Code

कमल नारायण यादव बने शिवसेना बिहार के प्रदेश उपाध्यक्ष, पदाधिकारियों ने दी बधाई


बक्सर । शिवसेना बिहार के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष झा ने बक्सर जिले के नोनियापुर, करहसी निवासी कमल नारायण यादव को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से बक्सर सहित शाहाबाद क्षेत्र के शिवसैनिकों एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।



संगठन के प्रति समर्पण, राजनीतिक सक्रियता और क्षेत्र में मजबूत पकड़ को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश महासचिव आशीष शांडिल्य ने बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके योगदान से संगठन को मजबूती मिलेगी। वहीं, बक्सर जिला अध्यक्ष राहुल पाण्डेय ने कहा कि इस नियुक्ति से बक्सर एवं शाहाबाद क्षेत्र में पार्टी के संगठनात्मक विस्तार को गति मिलेगी।


इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रजनीश मिश्रा, प्रदेश संयुक्त सचिव मनीष मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष सुमित कुमार एवं परमेश्वर नाथ पाठक, जिला सचिव नंदलाल पाठक, जिला महासचिव बिरजू प्रसाद एवं आदित्य राज चौबे तथा जिला सचिव प्रकाश पांडे सहित अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कमल नारायण यादव को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu