बक्सर । शारदीय नवरात्र के अवसर पर बक्सर शहर के नगर भवन में जादूगर पीके सम्राट के शो का रविवार को शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी शशिकांत पासवान ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में यश कलेक्शन के प्रोपराइटर सह भाजपा नेता मिथिलेश पांडेय और कनक सोलर एनर्जी के बिहार हेड राजन तिवारी मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित किया। इसके बाद शांति के प्रतीक कबूतर उड़ाकर शो की शुरुआत की गई।
उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। जादूगर पीके सम्राट के शो को लेकर जिलेभर के लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। करीब 25 वर्षों के अनुभव वाले जादूगर पीके सम्राट अपने हैरतअंगेज करतबों और मनोरंजक प्रस्तुतियों के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करने के साथ सामाजिक जागरूकता का संदेश देने का प्रयास कर रहे हैं।
पारंपरिक कलाओं को बढ़ावा देने की जरूरत : शशिकांत पासवान
मुख्य अतिथि शशिकांत पासवान ने पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मोबाइल और इंटरनेट के दौर में पारंपरिक कलाएं धीरे-धीरे विलुप्त होती जा रही हैं। ऐसी कलाओं को जीवंत बनाए रखना जरूरी है। सरकार भी इस दिशा में कई प्रयास कर रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में नगर भवन पहुंचकर कलाकारों का उत्साहवर्धन करें। साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर टीम को आश्वस्त किया।
वहीं, विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता मिथिलेश पांडेय और कनक सोलर एनर्जी के बिहार हेड राजन तिवारी ने भी आयोजन की सराहना की।
सामाजिक जागरूकता का संदेश देंगे जादूगर पीके सम्राट
जादूगर पीके सम्राट ने कहा कि वे अपनी जादुई कलाओं के माध्यम से लोगों का मनोरंजन करने के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने का प्रयास करते हैं। उनका उद्देश्य जादू के जरिए लोगों को आकर्षित करना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण संदेशों को आमजन तक पहुंचाना है।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...




















0 Comments