Ad Code

357 रविवार से मां गंगा की सेवा में जुटे भरत पांडेय, गिलहरी की तरह योगदान देने की अपील



बक्सर । मां गंगा को स्वच्छ और निर्मल बनाए रखने के उद्देश्य से गंगा युवा समिति, चौसा के तत्वावधान में रविवार को 357वें सप्ताह गंगा स्वच्छता महाअभियान चलाया गया। नगर पंचायत चौसा के बाजार घाट पर सुबह सात बजे आयोजित अभियान में समिति के सदस्यों ने घाट की सफाई की और लोगों को गंगा की स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया।



अभियान का नेतृत्व समिति के संयोजक एवं मां गंगा के सेवक भरत पांडेय ने किया। उन्होंने कहा कि मां गंगा की स्वच्छता और निर्मलता बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। जिस तरह गिलहरी ने रामसेतु निर्माण में अपनी छोटी-सी भूमिका निभाई थी, उसी तरह प्रत्येक व्यक्ति को गंगा की सफाई में अपना योगदान देना चाहिए। छोटे-छोटे प्रयासों से ही बड़े बदलाव संभव हैं।


इस दौरान उपस्थित नागरिकों को गंगा घाट को स्वच्छ रखने, नदी में कचरा नहीं फेंकने और दूसरों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संकल्प दिलाया गया।

अभियान में माधव पांडेय, मंगल देव पासवान, संजय चौधरी, राधेश्याम चौधरी और प्रकाश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। समिति की ओर से प्रत्येक रविवार को चलाया जा रहा यह अभियान गंगा स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का प्रयास है।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu