जिला बैठक में कार्यक्रम की तैयारी पर चर्चा, अधिक से अधिक विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान
बक्सर । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आगामी 30 अक्टूबर को पटना में प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। देश विरोधी गतिविधियों के विरोध में प्रस्तावित इस कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बक्सर में जिला बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदर्शन की रणनीति पर चर्चा की गई और कार्यक्रम से संबंधित पोस्टर का विमोचन किया गया। कार्यकर्ताओं ने अधिक से अधिक विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
बैठक में विभाग संयोजक अविनाश पांडेय ने कहा कि विद्यार्थी परिषद राष्ट्रहित, लोकतांत्रिक मूल्यों और विद्यार्थियों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर आवाज उठाती रही है। देश की एकता, अखंडता और संवैधानिक व्यवस्था के प्रति युवाओं को जागरूक करना परिषद का दायित्व है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 30 अक्टूबर को पटना में आयोजित प्रदर्शन में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
वहीं, जिला संयोजक अभिनंदन मिश्रा ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का मुद्दा उठाते हुए कहा कि मतदाता सूची की पारदर्शिता और निष्पक्षता लोकतंत्र के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मताधिकार की रक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी पक्षों के विचारों और सवालों का मूल्यांकन तथ्यों एवं संवैधानिक प्रावधानों के आधार पर किया जाना चाहिए।
नगर मंत्री विवेक पांडेय ने कहा कि युवाओं को देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति सजग रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को सामाजिक एवं राष्ट्रीय मुद्दों के प्रति जागरूक करना परिषद का प्रमुख उद्देश्य है। पटना में होने वाले प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए बक्सर के कार्यकर्ता पूरी तैयारी के साथ जुटेंगे।
बैठक के अंत में प्रियांशु शुभम ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।
मौके पर खेलो भारत के प्रांत सह संयोजक अनीश तिवारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सदानंद पांडेय, अभिराम मिश्रा, राहुल कुमार, संजीत यादव, दुर्गेश पांडेय, अमन चौबे, शुभांकित पांडेय, दिव्यांशु मिश्रा, आदित्य सिंह, प्रभास चौबे, दीपक कुमार, आदित्य ओझा, समीर तिवारी, रिशु यादव, सागर सोनी और सुमित कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...






















0 Comments