Ad Code

दानापुर रेल मंडल में टिकट जांच अभियान: 1918 यात्री बिना टिकट पकड़े गए, 14.96 लाख रुपये जुर्माना वसूला



पुनपुन स्टेशन पर विशेष अभियान में 111 यात्री धराए, 61,050 रुपये वसूले गए

पटना । पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल में बिना टिकट और अनियमित रूप से यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ सघन टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंडल के विभिन्न स्टेशनों और ट्रेनों में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान कुल 1918 यात्रियों को बिना टिकट या अनियमित टिकट के साथ यात्रा करते पकड़ा गया। इन यात्रियों से रेलवे नियमों के तहत कुल 14 लाख 96 हजार 675 रुपये जुर्माना वसूला गया।



मंडल रेल प्रबंधक, दानापुर के निर्देश पर वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक अभिनव सिद्धार्थ के मार्गदर्शन में वाणिज्य विभाग और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की संयुक्त टीम ने यह अभियान चलाया। इस दौरान मंडल से खुलने और गुजरने वाली विभिन्न ट्रेनों में यात्रियों के टिकटों की जांच की गई। वातानुकूलित आरक्षित कोचों में भी यात्रा प्राधिकार की जांच की गई।



पुनपुन स्टेशन पर 111 यात्री पकड़े गए

विशेष टिकट जांच अभियान के तहत पुनपुन स्टेशन पर भी सघन जांच की गई। यहां बिना टिकट या अनियमित टिकट के साथ यात्रा करते 111 यात्री पकड़े गए। इनसे 61 हजार 50 रुपये जुर्माना वसूला गया। रेलवे प्रशासन की ओर से इस तरह के अभियान के माध्यम से बिना टिकट यात्रा पर अंकुश लगाने और रेलवे राजस्व की सुरक्षा सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।

वैध टिकट लेकर यात्रा करने की अपील

दानापुर रेल मंडल ने स्पष्ट किया है कि बिना टिकट और अनियमित यात्रा के खिलाफ सघन जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे हमेशा वैध टिकट या उचित यात्रा प्राधिकार के साथ ही यात्रा करें और टिकट में निर्धारित श्रेणी का पालन करें।

रेलवे प्रशासन के अनुसार, बिना टिकट या अनियमित रूप से यात्रा करना रेलवे अधिनियम के तहत दंडनीय है। यात्रियों से रेलवे के नियमों का पालन करने और टिकट जांच अभियान में सहयोग करने की अपील की गई है।









................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu