बक्सर । जिला पदाधिकारी साहिला ने गुरुवार को समाहरणालय परिसर स्थित अपने कार्यालय कक्ष में लोक शिकायत की द्वितीय अपील के मामलों की सुनवाई की। सुनवाई कार्यालय कक्ष के साथ-साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भी की गई। इस दौरान कुल 12 मामलों की सुनवाई हुई, जिनमें से छह मामलों का निष्पादन किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुनवाई के दौरान लोक शिकायत अधिकार निवारण से संबंधित 11 मामले और सेवा शिकायत से संबंधित एक मामला शामिल था। इनमें लोक शिकायत अधिकार निवारण से जुड़े पांच मामलों तथा सेवा शिकायत से संबंधित एक मामले का निष्पादन जिला पदाधिकारी ने किया।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े अधिकारी
सुनवाई के दौरान स्थापना उप समाहर्ता, बक्सर उपस्थित रहे। वहीं, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नगर परिषद डुमरांव के कार्यपालक पदाधिकारी तथा बक्सर, इटाढ़ी, राजपुर, नावानगर और चौगाईं के अंचलाधिकारी जुड़े रहे।
लोक शिकायत की द्वितीय अपील की सुनवाई के माध्यम से संबंधित मामलों की समीक्षा की गई और पात्र मामलों के निष्पादन की कार्रवाई की गई।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...






















0 Comments