Ad Code

पान की दुकान की आड़ में गांजे का कथित कारोबार, 10.3 किलो गांजे के साथ दुकानदार गिरफ्तार


बक्सर के नई बाजार में पुलिस की कार्रवाई, ग्राहक बनकर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने जुटाई जानकारी

बक्सर । शहर के नई बाजार इलाके में पान की दुकान की आड़ में कथित रूप से गांजे की बिक्री किए जाने का मामला सामने आया है। नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए वार्ड संख्या 9 निवासी प्रकाश गुप्ता को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के घर से 10 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद करने का दावा किया है।



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार की रात नगर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि नई बाजार स्थित एक पान की दुकान की आड़ में गांजे की बिक्री की जा रही है। सूचना की पुष्टि के लिए पुलिसकर्मी ग्राहक बनकर दुकान पर पहुंचे और वहां की गतिविधियों की जानकारी जुटाई। इसके बाद पुलिस टीम ने छापेमारी कर आरोपी के घर की तलाशी ली, जहां से कथित तौर पर 10 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद हुआ।




गांजे की आपूर्ति के स्रोत का पता लगाने में जुटी पुलिस

पूरी कार्रवाई नगर थानाध्यक्ष मनोज सिंह के नेतृत्व में की गई। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब गांजे की आपूर्ति के स्रोत का पता लगाने में जुटी है। साथ ही, इस कथित अवैध कारोबार में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

नगर थानाध्यक्ष मनोज सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उसके घर से 10 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। मामले की जांच की जा रही है और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu