Ad Code

ग्राम रक्षा दल के जिला अध्यक्ष बने रहने पर मुखिया कमलप्रताप सिंह का स्वागत, समर्थकों ने जताया विश्वास


बक्सर । जिले के ब्रह्मपुर प्रखंड अंतर्गत एकरासी पंचायत के खोचरियां गांव में ग्राम रक्षा दल के जिला अध्यक्ष सह मुखिया कमलप्रताप सिंह के सम्मान में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्राम रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष गौतम सिंह, आरा जिला अध्यक्ष अभय सिंह सहित संगठन के कई पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए।




इस दौरान ग्राम रक्षा दल के सदस्यों ने कमलप्रताप सिंह पर अपना विश्वास जताते हुए उन्हें पुनः ग्राम रक्षा दल, जिला बक्सर के जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। जिम्मेदारी मिलने के बाद कमलप्रताप सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष, आरा जिला अध्यक्ष समेत संगठन के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।



उन्होंने कहा कि साथियों द्वारा जताया गया विश्वास और स्नेह उनके लिए बड़ी प्रेरणा है। वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ ग्राम रक्षा दल को मजबूत करने तथा संगठन से जुड़े सदस्यों के हित में कार्य करने का प्रयास करेंगे।

समारोह के दौरान संगठन की मजबूती, आपसी एकजुटता और ग्रामीण स्तर पर ग्राम रक्षा दल की भूमिका को प्रभावी बनाने को लेकर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर ग्राम रक्षा दल के कई सम्मानित साथी मौजूद रहे।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu