बक्सर । गोला घाट स्थित श्री श्री 1008 राणी सती मंदिर में भादो अमावस्या के अवसर पर दो दिवसीय महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। मंदिर में श्री राणी सती दादी का 52वां वार्षिक उत्सव गुरुवार और शुक्रवार, 11 सितंबर को श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार, दोनों दिनों मंदिर में राणी सती दादी का भव्य एवं आकर्षक शृंगार किया जाएगा। इसके साथ ही दादी को छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा और श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण होगा। महोत्सव को लेकर मंदिर परिसर में विशेष तैयारियां की जा रही हैं।
कार्यक्रम की जानकारी संजय सर्राफ और,अनिल मानसिंहका तथा सुमित मानसिंहका ने संयुक्त रूप से दी। उन्होंने नगरवासियों एवं श्रद्धालुओं से महोत्सव में शामिल होकर राणी सती दादी के दर्शन करने तथा प्रसाद ग्रहण करने का आग्रह किया है। आयोजकों को उम्मीद है कि दोनों दिनों बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर दादी का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments