Ad Code

नेपाल त्रासदी और बिहार बाढ़ पीड़ितों के लिए डुमरांव में राहत संग्रह अभियान



डुमरांव । नेपाल में आई भयावह त्रासदी और बिहार में जारी बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए भाकपा-माले की डुमरांव नगर कमिटी ने राहत संग्रह अभियान चलाया। देशव्यापी अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ताओं ने डुमरांव बाजार में दुकानदारों और आम लोगों से सहयोग राशि एकत्र कर आपदा पीड़ितों तक राहत पहुंचाने की अपील की।





अभियान में भाकपा-माले के जिला सचिव नवीन कुमार, डुमरांव नगर सचिव कृष्णा राम, खेत मजदूर सभा के जिला नेता कन्हैया पासवान, सफाईकर्मी संघ के सचिव शंकर तिवारी, इंसाफ मंच के नेता जाबिर कुरैशी तथा युवा नेता सर्वेश कुमार पाण्डेय समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

पार्टी नेताओं ने कहा कि नेपाल में हुई त्रासदी ने बड़े पैमाने पर जनजीवन को प्रभावित किया है। वहीं बिहार के कई जिलों में बाढ़ से लाखों लोग प्रभावित हैं। बाढ़ग्रस्त इलाकों में लोगों के सामने भोजन, सुरक्षित आवास, चिकित्सा सुविधा और मवेशियों के लिए चारे की गंभीर समस्या बनी हुई है। किसानों की फसलें बर्बाद होने से उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं।


भाकपा-माले की केंद्रीय कमिटी के आह्वान पर नेपाल त्रासदी के पीड़ितों के साथ-साथ बिहार के बाढ़ प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए 11 से 15 सितंबर 2026 तक बाजारों और शहरी क्षेत्रों में राहत संग्रह अभियान चलाया जा रहा है।

पार्टी ने सरकार से बाढ़ पीड़ितों को तत्काल पर्याप्त राहत, चिकित्सा सुविधा, फसल क्षति का मुआवजा, मृतकों के परिजनों को उचित सहायता तथा क्षतिग्रस्त मकानों के पुनर्निर्माण के लिए आवास उपलब्ध कराने की मांग की। नेताओं ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों की मदद करना सामूहिक जिम्मेदारी है।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu