Ad Code

कंप्यूटर विज्ञान शिक्षकों की समस्याओं को विधानसभा में उठाएंगे विधायक आनंद मिश्रा, प्रतिनिधिमंडल ने सौंपा ज्ञापन


बक्सर । बिहार कंप्यूटर शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन, बक्सर इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को सदर विधायक आनन्द मिश्रा से मुलाकात कर कंप्यूटर विज्ञान शिक्षकों की स्थानीय समस्याओं एवं राज्यस्तरीय मांगों से संबंधित सामूहिक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान शिक्षकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों से विधायक को अवगत कराया।





प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि विद्यालयों में कंप्यूटर विज्ञान शिक्षकों को डेटा एंट्री जैसे गैर-शैक्षणिक कार्यों में लगाए जाने, गैर-शैक्षणिक कार्यों के न्यायसंगत वितरण, बी.एड. की अनिवार्यता के कारण वरीयता एवं नेतृत्वकारी अवसरों से वंचित होने तथा प्रधानाध्यापक पद की पात्रता जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

विधायक आनंद मिश्रा ने शिक्षकों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए उनकी मांगों को उचित बताया और आश्वासन दिया कि वे इन मुद्दों को विधानसभा में उठाएंगे। साथ ही शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव से भी वार्ता कर समस्याओं के समाधान के लिए सकारात्मक पहल करने का प्रयास करेंगे।





बिहार कंप्यूटर शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन, बक्सर के जिला अध्यक्ष अंकुर कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि यह मुलाकात शिक्षकों की समस्याओं को जनप्रतिनिधियों और विभागीय स्तर तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि संगठन आगे भी शिक्षकों के अधिकारों एवं कंप्यूटर विज्ञान शिक्षा के सुदृढ़ विकास के लिए एकजुट होकर प्रयास करता रहेगा। साथ ही इस पहल में सहयोग करने वाले सभी शिक्षक साथियों का आभार भी व्यक्त किया।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu