बक्सर । जिले के प्रसिद्ध शिशुरोग विशेषज्ञ एवं शहर के चरित्रवन जेल मोड़ स्थित शिव रामा चिल्ड्रेन हॉस्पिटल के निदेशक Dr. D. N. Singh ने भीषण गर्मी और तेज धूप को देखते हुए नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य को लेकर अभिभावकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में नवजात बच्चों को डिहाइड्रेशन, बुखार, त्वचा संबंधी संक्रमण और सांस लेने में परेशानी जैसी समस्याएं तेजी से हो सकती हैं।
डॉ. सिंह ने कहा कि नवजात शिशुओं को सीधे धूप और गर्म हवा से बचाना बेहद जरूरी है। उन्होंने अभिभावकों को सलाह दी कि बच्चे को हल्के सूती कपड़े पहनाएं तथा घर के अंदर ठंडे और साफ वातावरण में रखें। अत्यधिक गर्मी में बच्चों को बाहर ले जाने से बचें और समय-समय पर स्तनपान कराते रहें, क्योंकि मां का दूध ही नवजात के लिए सबसे सुरक्षित और पौष्टिक आहार है।
उन्होंने बताया कि यदि बच्चे को तेज बुखार, सुस्ती, दूध पीने में कमी, उल्टी या सांस लेने में दिक्कत जैसी समस्या दिखाई दे तो तुरंत चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए। डॉ. सिंह ने कहा कि थोड़ी सी सतर्कता से गर्मी के मौसम में नवजात शिशुओं को सुरक्षित रखा जा सकता है। फोन पर शिशुरोग विशेषज्ञ से सलाह लेने के लिए इस नम्बर 7485880094, 7485882217 पर कॉल करें।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments