बक्सर । जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत हरिकिशुनपुर गांव के पूरब दिशा में स्थित प्राचीन मां काली मंदिर के जीर्णोद्धार को लेकर ग्रामीणों ने एकजुटता दिखाई है। गांव में आयोजित बैठक में मंदिर को भव्य स्वरूप देने एवं इसके विकास को लेकर व्यापक चर्चा की गई। बैठक में मौजूद ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से मंदिर निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्य में तन, मन और धन से सहयोग देने का संकल्प लिया।
ग्रामीणों ने बताया कि मां काली मंदिर गांव सहित आसपास के लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। वर्षों से यहां नवरात्रि पर्व, शादी-विवाह तथा अन्य धार्मिक अवसरों पर श्रद्धालु पूजा-अर्चना करते आ रहे हैं। अब मंदिर को भव्य रूप देने के लिए इसे कोलकाता के प्रसिद्ध दक्षिणेश्वर काली मंदिर की तर्ज पर विकसित करने की योजना बनाई गई है।
बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि गांव पर मां काली की विशेष कृपा रही है और मंदिर के जीर्णोद्धार के बाद गांव में सुख-समृद्धि एवं खुशहाली बढ़ेगी। मंदिर निर्माण को लेकर महिलाओं, बुजुर्गों एवं युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। सभी लोग बढ़-चढ़कर सहयोग देने को तैयार हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि यह सिर्फ मंदिर निर्माण नहीं बल्कि गांव की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने का प्रयास है। जल्द ही मंदिर जीर्णोद्धार कार्य को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार कर आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments