बक्सर । अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर जन सुराज पार्टी द्वारा बक्सर के जमुना चौक पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बजरंगी मिश्रा ने की, जिसमें बड़ी संख्या में मजदूरों को माला और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया तथा उन्हें मिठाई खिलाकर उनके योगदान का आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम के बाद जन सुराज कार्यकर्ताओं और मजदूरों ने संयुक्त रूप से पैदल मार्च निकाला। इस दौरान “मजदूर एकता जिंदाबाद” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। मार्च के अंत में सभी ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष बजरंगी मिश्रा ने मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से उठाने का संकल्प लिया। उन्होंने मांग की कि जमुना चौक का नाम बदलकर “मजदूर चौक” रखा जाए और मजदूरों के लिए वहां एक स्थायी विश्रामालय का निर्माण सरकार द्वारा कराया जाए।
बजरंगी मिश्रा ने कहा कि जन सुराज बिहार में बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है और मजदूरों की ताकत के बल पर देश को आगे बढ़ाने का कार्य करेगी।
कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता धनजी पांडे, आशा देवी, अजीत सम्राट, अनुराग हर्षवर्धन, विजय पाठक, विष्णु दत्त तिवारी, डॉ. जयशंकर सिंह, विजय आनंद वर्मा, बनारसी बिहारी, राजीव शर्मा, नीरज सिंह, आनंद मिश्रा, प्रभात कुमार, दीपक राय, प्रेम राय, अमरेंद्र मिश्रा, सुभाष पासवान, श्री राय सहित सैकड़ों मजदूर उपस्थित रहे।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments