बक्सर । जन सुराज पार्टी, बक्सर जिला कार्यालय में बुधवार को कोर कमिटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बजरंगी मिश्रा ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री रघुबर सिंह ने किया।
बैठक में संगठन की मजबूती एवं विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एकमत होकर पंचायत एवं प्रखंड स्तर पर संगठन को अधिक सक्रिय और जनसरोकारों से जुड़ा बनाने पर बल दिया। साथ ही पिछली कमियों एवं अनुभवों की समीक्षा करते हुए संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने पर विचार-विमर्श किया गया। जमीनी स्तर पर समर्पित कार्यकर्ताओं को जोड़ने की रणनीति पर भी चर्चा हुई।
इस दौरान जिला अध्यक्ष बजरंगी मिश्रा ने कहा कि जन सुराज पार्टी बिहारियों के मान-सम्मान और आत्मसम्मान की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी। उन्होंने कहा कि बिहार के युवाओं के पलायन को रोकना पार्टी की प्राथमिकता है और जब तक राज्य के युवाओं को अपने ही प्रदेश में सम्मानजनक रोजगार एवं भविष्य नहीं मिलेगा, तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा।
बैठक में पूर्व विधायक एवं राज्य सलाहकार समिति सदस्य श्रीकांत पाठक, कोषाध्यक्ष विजय कुमार पाठक, जिला मुख्य प्रवक्ता शुंभ नाथ यादव, जिला मुख्य महिला प्रवक्ता रीना शर्मा, युवा अध्यक्ष अजित सम्राट, लोकसभा प्रभारी दिवाकर पाठक, ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष जयशंकर सिंह, बुद्धिजीवी विचार मंच के अध्यक्ष डॉ. विष्णु देव तिवारी तथा राज्य सलाहकार समिति सदस्य हसन खान समेत कई प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में नेताओं ने “बिहारी झुकेगा नहीं, अपने अधिकार और सम्मान के लिए संघर्ष करेगा” के संकल्प के साथ संगठन को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments