Ad Code

रामनवमी पर बोक्सा में चैत महोत्सव, दुगोला गायकों के बीच हुआ रोमांचक महामुकाबला



बक्सर । रामनवमी के पावन अवसर पर जिले के बोक्सा गांव स्थित काली मंदिर परिसर में आदर्श नवयुवक पूजा समिति के तत्वावधान में भव्य चैत महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भोजपुरी के प्रसिद्ध दुगोला गायकों के बीच गीत-संगीत का शानदार महामुकाबला आयोजित हुआ, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी।

कार्यक्रम में भोजपुरी के चर्चित दुगोला गायक कमलबास कुँवर ‘व्यास’, बूढ़ा व्यास तथा सुनील राय व्यास के बीच मुकाबला हुआ। तीनों कलाकारों ने अपने पारंपरिक चैता गीतों और सधी हुई प्रस्तुति से दर्शकों को देर रात तक मंत्रमुग्ध कर दिया। 



महोत्सव के मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री नारद राय एवं भावरकोल के ब्लॉक प्रमुख आनंद राय उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों से ग्रामीण परंपराओं और लोक संस्कृति को नई पहचान मिलती है।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में चौसा ब्लॉक प्रमुख धनंजय राय उर्फ गुड्डू राय, बक्सर ब्लॉक प्रमुख रमेश राय उर्फ मटरू राय, ब्रह्मर्षि समाज के अध्यक्ष राकेश राय उर्फ कल्लू राय, सिमरी ब्लॉक प्रमुख विजय शंकर मिश्रा, बक्सर के उप चेयरमैन सुनील मिश्रा, जिला परिषद प्रत्याशी प्रशांत पांडेय (बक्सर पश्चिमी) एवं दमदम राय (सिमरी), जारीगवा के सरपंच अखिलेश चौबे, पूर्व मुखिया एवं वर्तमान पैक्स अध्यक्ष मुना सिंह, अंतरावना के मुखिया सचिंद्र सिंह, पैक्स अध्यक्ष अनु सिंह, लाखनदेहरा के पैक्स अध्यक्ष मनोज राय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।






समिति के सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष रामनवमी के अवसर पर चैत महोत्सव का आयोजन किया जाता है, जिससे गांव में सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा मिलता है। इस वर्ष का कार्यक्रम भव्यता और जनसहभागिता के कारण विशेष रूप से यादगार रहा। 

कार्यक्रम के अंत में समिति की ओर से सभी कलाकारों और अतिथियों को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu