बक्सर । गुरुवार को युवा खरवार महासभा बिहार की एक महत्वपूर्ण बैठक सीमरी प्रखंड में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष परमानंद खरवार ने की, जबकि उपाध्यक्ष नंदू खरवार, सीमरी प्रखंड अध्यक्ष नारायण खरवार और डुमरांव प्रखंड अध्यक्ष सुनील खरवार भी मौजूद रहे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य सीमरी ब्लॉक सहित आसपास के क्षेत्रों में खरवार समाज के लोगों को जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने में आ रही समस्याओं पर चर्चा करना था। वक्ताओं ने बताया कि हजारों की संख्या में खरवार समाज के लोग यहां निवास करते हैं, लेकिन सुचारू रूप से प्रमाण पत्र नहीं मिलने के कारण वे सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं।
इस अवसर पर बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजेश खरवार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि खरवार समाज लंबे समय से उपेक्षित है, लेकिन अब समाज अपनी आवाज बुलंद करेगा।
उन्होंने बताया कि बिहार सरकार के प्रशासनिक सुधार विभाग, पटना द्वारा खरवार जाति का प्रमाण पत्र निर्गत करने के लिए आदेश जारी किया जा चुका है, बावजूद इसके कुछ अधिकारी मनमानी कर रहे हैं, जो अस्वीकार्य है।
प्रदेश अध्यक्ष ने बिहार सरकार, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार जयसवाल और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को धन्यवाद दिया, जिन्होंने खरवार समाज के एक प्रतिनिधि को आयोग में स्थान देकर उचित प्रतिनिधित्व दिया। बैठक में सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग शामिल हुए और एकजुटता का संदेश दिया।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...






























0 Comments