Ad Code

बक्सर : निहार रंजन बने भाजपा वाणिज्य प्रकोष्ठ के जिला संयोजक



बक्सर । भारतीय जनता पार्टी ने बक्सर जिले में संगठनात्मक जिम्मेदारी का नया बंटवारा किया है। पार्टी नेतृत्व ने निहार रंजन को भाजपा वाणिज्य प्रकोष्ठ का बक्सर जिला संयोजक नियुक्त किया है। यह दायित्व उन्हें प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू भाई दिलसनिया के निर्देश पर, प्रदेश संयोजक प्रो. डॉ. जगन्नाथ प्रसाद गुप्ता द्वारा सौंपा गया।


बक्सर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह भुवन ने निहार रंजन की नियुक्ति की आधिकारिक घोषणा की। गौरतलब है कि निहार रंजन इससे पूर्व नगर अध्यक्ष के पद पर भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

नए दायित्व की घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें बधाई दी। शुभकामनाएं देने वालों में विंध्याचल राय, दुर्गेश सिंह, सुनील सिद्धार्थ, बलराम पांडेय, अजय प्रताप सिंह, राजीव भगत, अंजू शर्मा, सुनीता राय, राजू केशरी, शक्ति राय, समाजसेवी राजीव रंजन सिंह, दीपक यादव, विजय कुमार, प्रेम कुमार, दिलीप श्रीवास्तव, मनोज यादव, सोनू राय, सुजीत सिंह और भीम सिंह शामिल रहे। इस नियुक्ति के साथ ही संगठन में कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।









................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu