बक्सर । नगर थाना अंतर्गत शांतिनगर से पुलिस ने गुप्त सूचना पर रविवार की शाम एक महिला समेत दो व्यक्तियों को मादक पदार्थ हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं, धंधे में लिप्त एक किशोर को भी हिरासत में लेकर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है। जानकारी देते थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शांतिनगर स्थित एक किराना दुकान पर हेरोइन बेची जा रही है।
सूचना के आलोक में टीम गठित कर छापेमारी की गई। किराना दुकान की तलाशी में कुल 33 पुड़िया हेरोइन बरामद की गई जिसका वजन करने पर लगभग 10 ग्राम वजन पाया गया। मामले में हेरोइन तस्करी के आरोप में महिला अंशिका देवी के साथ उसके भाई आशुतोष राज को गिरफ्तार करते हुए धंधे में संलिप्त एक किशोर को भी हिरासत में ले लिया गया। इस मामले में पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई करते हुए सोमवार को जेल भेजा जाएगा।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...


















0 Comments