Ad Code

तैयारियां पूरी, पीएम मोदी कल करेंगे 1320 मेगावाट क्षमता वाले पावर प्लांट का उद्धघाटन, बिहार को ऊर्जा आत्मनिर्भरता की राह दिखाएगा बक्सर का चौसा थर्मल पावर प्लांट



बक्सर । बिहार आज ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर एक बड़ा कदम बढ़ा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को गया से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चौसा स्थित बक्सर थर्मल पावर परियोजना की पहली इकाई का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। परियोजना स्थल पर उद्घाटन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।


करीब 14 हजार करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस पावर प्लांट की कुल क्षमता 1320 मेगावाट है, जिसमें 660-660 मेगावाट की दो इकाइयां शामिल हैं। पहली इकाई का निर्माण पूरा हो चुका है और इसका सफल परीक्षण भी किया गया है। रिहर्सल ट्रायल के दौरान चौसा से उत्पन्न बिजली को रोहतास के डिहरी, कैमूर के कर्मनाशा और पटना ग्रिड तक पहुंचाया गया था। अब यह ग्रिड नियमित आपूर्ति के लिए तैयार हैं।

परियोजना कमीशनिंग पदाधिकारी पुलुक उपाध्याय ने बताया कि इस इकाई के शुरू होने से बिहार की बिजली आपूर्ति व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। वर्ष 2019 में शिलान्यास की गई यह परियोजना आधुनिक तकनीक से लैस है और पूर्वी भारत की ऊर्जा क्षमता में नई दिशा देने वाली साबित होगी।

बक्सर पावर परियोजना से किसानों, उद्योगों और शहरी-ग्रामीण उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा। निर्माण के दौरान हजारों लोगों को रोजगार मिला और संचालन के बाद भी बड़ी संख्या में तकनीकी व गैर-तकनीकी पदों पर अवसर उपलब्ध होंगे। यह परियोजना बिहार को ऊर्जा आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर मानी जा रही है।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu