स्वच्छता अभियान, पौधारोपण और जरूरतमंदों को भोजन कराकर मनाई वर्षगांठ, महिला ग्राहकों ने दीप प्रज्वलित कर काटा केक
बक्सर । शहर के पीपी रोड स्थित प्रतिष्ठित डायमंड एवं गोल्ड ज्वेलरी ब्रांड किसना के बक्सर स्टोर ने सोमवार को अपनी पहली वर्षगांठ सामाजिक सरोकारों और उत्सवी माहौल के बीच मनाई। इस अवसर पर स्वच्छता अभियान, पौधारोपण, जरूरतमंदों को भोजन कराने और लकी ड्रॉ सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। वर्षगांठ समारोह का मुख्य आकर्षण लकी ड्रॉ रहा, जिसमें मनु मौर्या ने स्कूटर का पहला पुरस्कार जीता।
स्वच्छता अभियान से हुई कार्यक्रम की शुरुआत
वर्षगांठ समारोह की शुरुआत सुबह करीब छह बजे स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता कार्यक्रम से हुई। किसना स्टोर की टीम ने पीपी रोड और रामरेखा घाट रोड पर साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इसके बाद पर्यावरण संरक्षण और गंगा घाटों पर हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से पौधारोपण अभियान चलाया गया, जिसमें कुल 40 पौधे लगाए गए।
वहीं, दोपहर में स्टोर के सामने 100 से अधिक जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया गया। स्टोर प्रबंधन की इस पहल के जरिए सामाजिक जिम्मेदारी और जरूरतमंदों की सेवा का संदेश दिया गया।
दीप प्रज्वलन और केक काटकर मनाई वर्षगांठ
शाम को पीपी रोड स्थित स्टोर परिसर में लकी ड्रॉ कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला ग्राहकों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद उपस्थित अतिथियों, ग्राहकों और स्टोर प्रबंधन ने संयुक्त रूप से केक काटकर पहली वर्षगांठ की खुशियां साझा कीं।
लकी ड्रॉ में मनु मौर्या के नाम रहा स्कूटर
कार्यक्रम का सबसे रोमांचक क्षण शाम करीब 7:30 बजे आया, जब लकी ड्रॉ के तहत स्कूटर के पहले पुरस्कार की घोषणा की गई। इसमें मनु मौर्या विजेता बनीं। स्कूटर जीतने की घोषणा होते ही समारोह में उत्साह का माहौल बन गया। मनु मौर्या ने पुरस्कार जीतने पर खुशी जाहिर करते हुए इसे अपने लिए यादगार पल बताया।
ग्राहकों के साथ सामाजिक जुड़ाव पर जोर
कार्यक्रम में किसना बक्सर स्टोर के प्रोपराइटर परशुराम वर्मा एवं हिमांशु वर्मा, किसना के एओएम विकास सिंह, सीएसआर काफिले, सीनियर सेल्सकर्मी अंजलि और राजू के साथ सेल्स एग्जीक्यूटिव तनु, विकास, खुशी और नरगिस सहित ग्राहक एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
स्टोर प्रबंधन ने कहा कि पहली वर्षगांठ को केवल व्यावसायिक उपलब्धि के रूप में नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी और ग्राहकों के साथ जुड़ाव के अवसर के रूप में मनाया गया। स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जरूरतमंदों की सेवा और ग्राहकों के लिए लकी ड्रॉ जैसे आयोजनों के माध्यम से इस दिन को यादगार बनाने का प्रयास किया गया।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...






















0 Comments