Ad Code

शहीद सुनील सिंह यादव के नाम पर बनेगा गेट, 28 अक्टूबर को सांसद करेंगे शिलान्यास


चौसा नगर पंचायत की बैठक में छठ घाटों की व्यवस्था, कचरा उठाव और यादव मोड़ के विकास पर हुई चर्चा

बक्सर । नगर पंचायत चौसा कार्यालय में सोमवार को मुख्य पार्षद किरण देवी की अध्यक्षता में सशक्त स्थायी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन कार्यपालक पदाधिकारी रानी कुमारी ने किया। इसमें नगर के विकास कार्यों, छठ महापर्व की तैयारियों और साफ-सफाई सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।



बैठक में मुख्य पार्षद किरण देवी ने बताया कि आगामी 28 अक्टूबर को बक्सर के सांसद सुधाकर सिंह ऑपरेशन सिंदूर में वीरगति प्राप्त शहीद हवलदार सुनील सिंह यादव के नाम पर बनने वाले गेट का शिलान्यास करेंगे। इस गेट का निर्माण नगर पंचायत चौसा की ओर से कराया जाएगा।

छठ घाटों पर सुविधाएं बढ़ाने पर जोर

आगामी छठ महापर्व को देखते हुए बैठक में छठ घाटों की साफ-सफाई, चेंजिंग रूम, प्रकाश व्यवस्था और बैरिकेडिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक तैयारियां करने पर भी जोर दिया गया।


कार्यपालक पदाधिकारी रानी कुमारी ने बताया कि नगर क्षेत्र में डोर-टू-डोर कचरा उठाव के लिए निविदा प्रकाशित करने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा नगर पंचायत के प्रत्येक वार्ड में अति महत्वपूर्ण योजनाओं का विभागीय स्तर पर क्रियान्वयन करने तथा चौसा यादव मोड़ के विकास को लेकर भी चर्चा हुई।

बैठक में उपमुख्य पार्षद सरिता देवी, सशक्त स्थायी समिति के सदस्य हृदय नारायण सिंह एवं छोटेलाल चौधरी, सहायक लोक स्वच्छता पदाधिकारी मोहम्मद अरशद हैदर नकवी तथा प्रभारी प्रधान सहायक सत्य प्रकाश उपस्थित रहे।









................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu