Ad Code

भोजपुरी सम्राट भरत शर्मा ‘व्यास’ को मिलेगा बिहार सरकार का लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, एक लाख की प्रोत्साहन राशि के साथ होंगे सम्मानित,भोजपुरी प्रेमियों ने दौड़ी खुशी की लहर



बक्सर/ पटना । बिहार सरकार द्वारा घोषित बिहार कला पुरस्कार योजना के अंतर्गत भोजपुरी गायकी के सम्राट भरत शर्मा ‘व्यास’ को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। इस पुरस्कार के साथ उन्हें एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि, स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र और अंगवस्त्र भी प्रदान किया जाएगा।

शुक्रवार को कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री मोतीलाल प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित प्रेस कॉन्फ़्रेंस में यह जानकारी दी गई। मंत्री ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23, 2023-24 और 2024-25 के लिए कुल 52 कलाकारों का चयन किया गया है। सरकार इन सभी कलाकारों को मिलाकर कुल ₹27,72,000 की राशि पुरस्कारस्वरूप देगी।

बक्सर जिले के सिमरी प्रखंड के बलिहार पंचायत के नगपुरा गाँव निवासी भरत शर्मा ‘व्यास’ भोजपुरी जगत के एक प्रतिष्ठित नाम हैं। वे अखिल भारतीय संस्कार भारती के दक्षिण बिहार प्रांत के अध्यक्ष भी हैं। इससे पूर्व उन्हें राष्ट्रपति के हाथों संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार समेत कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सम्मानित किया जा चुका है। भरत शर्मा को दोबारा राज्यस्तरीय पुरस्कार के लिए चुने जाने की खबर से बक्सर और भोजपुरी प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। 

आगामी 24 सितम्बर 2025 को सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। मंत्री मोतीलाल प्रसाद ने कहा कि बिहार सरकार कलाकारों को उनकी पहचान और योगदान के लिए सम्मानित करने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।

पुरस्कार श्रेणियाँ:

राष्ट्रीय पुरस्कार – ₹1,00,000, स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र, अंगवस्त्र

लाइफटाइम अचीवमेंट – ₹1,00,000, स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र, अंगवस्त्र

स्थापित कलाकार – ₹51,000, स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र, अंगवस्त्र

नवोदित कलाकार – ₹25,000, स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र, अंगवस्त्र









................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu