Ad Code

आर्मी पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी उत्सव, नन्हे राधा-कृष्ण ने रंग-बिरंगी कलाओं से मोहा मन


- सदर प्रखंड के सोंधिला में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने गीत-संगीत, मटका सजावट और रंग-बिरंगी कला से मोहा मन

बक्सर। जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत सोंधिला स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से पूर्व भव्य जन्माष्टमी उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के जूनियर वर्ग के नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राएं राधा-कृष्ण की जोड़ी के रूप में सजे-धजे नजर आए। वहीं, कुछ बच्चों ने क्राफ्ट और आर्ट के तहत आकर्षक तरीके से मटके सजाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया।


विद्यालय के निदेशक सेवानिवृत्त सूबेदार राम अवधेश सिंह ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों में आपसी सद्भाव और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि बच्चों ने राधा-कृष्ण के पारंपरिक परिधान में गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। प्राथमिक वर्ग के बच्चों ने रंग-बिरंगे चार्ट पेपर सजाए और मटका डेकोरेशन प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।


वही प्राचार्या डॉ. पूजा सिंह ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे कार्यक्रम बेहद जरूरी हैं, जिससे उनमें सामाजिक व मानसिक विकास के साथ सांस्कृतिक जुड़ाव भी मजबूत होता है। उन्होंने विद्यालय परिवार की सोच और कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि उनकी पहल पर ही यह कार्यक्रम संभव हो पाया।


प्रतियोगिता में शिवांगी,अदिश पंडित,यश,प्राथना,आराध्या, आयुष, युवराज, अनु,प्रिंस, सृष्टि, शुभम,आयुष गुप्ता,हरिओम पांडे, प्रीतम कुमार, रागिनी, ऋषि, अंजू, विराट, सूर्योदय, भाव्या, सत्यम, दिव्यांशिका, अनन्या, आशीष, जान्हवी, साहिल, अनुराधा, खुशी, शुभम, जय शिव, आरोही और अनुज,शक्ति कुमार, भव्य पंडित ,अनुप कुमार, रिशु कुमार, आनंद कुमार, गोविंद पांडे,आराध्या पंडित आदि बच्चों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में शिक्षकों में माया मौर्य, अनामिका गुप्ता, नेहा कुमारी, रूपा कुमारी और बी.के. पांडेय सहित अन्य उपस्थित रहे।






................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu