Ad Code

बिना लाइसेंस पटाखा बेचने पर होगी कार्रवाई, तियरा और राजपुर बाजार में दुकानों की जांच



बक्सर । दीपावली के मद्देनजर राजपुर प्रखंड क्षेत्र में पटाखों की बिक्री को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। इसी क्रम में सीओ डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह एवं थानाध्यक्ष निवास कुमार ने तियरा और राजपुर बाजार में पटाखा दुकानों की संयुक्त रूप से जांच की। इस दौरान दुकानदारों को सुरक्षा मानकों का पालन करने और आवश्यक सावधानियां बरतने के निर्देश दिए गए।


सीओ डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह ने स्पष्ट कहा कि किसी भी ग्रामीण बाजार में बिना लाइसेंस पटाखों की बिक्री की अनुमति नहीं होगी। यदि कोई दुकानदार बिना लाइसेंस पटाखा बेचते पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर आम लोगों और दुकानदारों को इस संबंध में जागरूक किया जा रहा है।



उन्होंने कहा कि पटाखा बेचने के इच्छुक दुकानदार निर्धारित स्थल का चयन कर लाइसेंस के लिए आवेदन करें। विभाग की ओर से स्थल और अन्य मानकों की जांच की जाएगी। सभी शर्तें पूरी होने पर ही लाइसेंस जारी किया जाएगा।

प्रशासन ने दुकानदारों को हिदायत दी कि अधिक भीड़भाड़ वाले स्थानों पर तेज विस्फोटक वाले पटाखे न रखें। दुकानों के आसपास किसी भी प्रकार का ज्वलनशील पदार्थ नहीं होना चाहिए। अधिकारियों ने कहा कि त्योहार के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा नियमों का पालन अनिवार्य है।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu