Ad Code

सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल शिक्षक अभिषेक कुमार का निधन, युवा कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष अशुतोष त्रिपाठी के छोटे भाई थे


बक्सर । बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष अशुतोष त्रिपाठी के छोटे भाई एवं शिक्षक अभिषेक कुमार का 30 अक्टूबर 2026 की रात करीब 9:10 बजे गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके असामयिक निधन की खबर से परिवार, शिक्षा जगत और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई।


अभिषेक कुमार बक्सर जिले के चौसा प्रखंड अंतर्गत रामपुर तिवारी गांव स्थित विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। सरकारी ड्यूटी के दौरान सगरा विद्यालय के समीप सड़क दुर्घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे में उनके मस्तिष्क में गंभीर चोट आई थी।

दुर्घटना के बाद 24 मार्च से 19 अप्रैल 2026 तक उनका इलाज वाराणसी के बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में चला। इसके बाद बेहतर उपचार के लिए 20 अप्रैल को उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां न्यूरोसर्जरी विभाग के चेयरमैन डॉ. सुधीर दुबे के निर्देशन में 25 जून तक उनका उपचार हुआ। इस दौरान उनके स्वास्थ्य में काफी सुधार हुआ, जिसके बाद उन्हें होम केयर में रखा गया। स्वास्थ्य में सुधार की उम्मीद के बीच 27 सितंबर को उन्हें दोबारा मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।




परिजनों के अनुसार, चिकित्सकों के तमाम प्रयासों के बावजूद 30 अक्टूबर की रात उनका ब्लड प्रेशर लगातार गिरने लगा और उन्हें बचाया नहीं जा सका।

छोटे भाई के निधन पर अशुतोष त्रिपाठी ने गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अभिषेक को बचाने के लिए परिवार ने हरसंभव प्रयास किया। बेहतर इलाज की उम्मीद में परिवार ने अपनी आर्थिक क्षमता से बढ़कर संघर्ष किया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

एक युवा शिक्षक के असामयिक निधन को परिवार और समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है। उनके निधन से क्षेत्र में शोक व्याप्त है।









................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu