Ad Code

29 नवंबर से शुरू होगी पंचकोसी परिक्रमा, 3 दिसंबर को चरित्रवन में लगेगा लिट्टी-चोखा का मेला


- अहिरौली से नदाव, भभुआ और बड़का नुआव होते हुए चरित्रवन पहुंचेंगे श्रद्धालु, बसाव मठिया में हुई आयोजन समिति की बैठक

बक्सर । धार्मिक और पौराणिक परंपराओं से जुड़ी पंचकोसी परिक्रमा इस वर्ष 29 नवंबर से शुरू होगी। छह दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन का समापन 4 दिसंबर को होगा। परिक्रमा के चौथे दिन 3 दिसंबर को चरित्रवन में श्रद्धालु परंपरागत रूप से लिट्टी-चोखा का प्रसाद ग्रहण करेंगे। आयोजन की तैयारियों को लेकर सोमवार को शहर के स्टेशन रोड स्थित बसाव मठिया में पंचकोसी परिक्रमा समिति की बैठक हुई।



बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष महंत अच्युत प्रपन्नाचार्य जी महाराज ने की। समिति के सचिव डॉ. रामनाथ ओझा ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 29 नवंबर, रविवार को रामरेखा घाट पर गंगा आरती के बाद श्रद्धालु गंगाजल लेकर प्रथम पड़ाव अहिरौली स्थित अहिल्या मंदिर पहुंचेंगे। 30 नवंबर को दूसरा पड़ाव नदाव स्थित नारद आश्रम होगा। इसके बाद 1 दिसंबर को श्रद्धालु भभुआ स्थित भागेश्वर मंदिर और 2 दिसंबर को बड़का नुआव स्थित उद्यालक आश्रम पहुंचेंगे।




परिक्रमा के अंतिम प्रमुख पड़ाव के रूप में 3 दिसंबर को श्रद्धालु चरित्रवन पहुंचेंगे। यहां लिट्टी-चोखा का प्रसाद ग्रहण करने की परंपरा निभाई जाएगी। पंचकोसी परिक्रमा के बाद 4 दिसंबर को स्टेशन रोड स्थित बसाव मठिया में संत समाज के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें संतों को प्रसाद, अंगवस्त्र और दक्षिणा देकर सम्मानपूर्वक विदाई दी जाएगी। इसी दिन विश्राम कुंड पर मेले का विश्राम होगा।

बैठक में आयोजन को व्यवस्थित और भव्य बनाने, श्रद्धालुओं की सुविधाओं तथा आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। समिति ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से पंचकोसी परिक्रमा में शामिल होकर इस धार्मिक परंपरा में भागीदारी निभाने की अपील की।









................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu