Ad Code

अरियाव में जलजमाव की समस्या पर विधायक राहुल सिंह की पहल, पानी का डिस्चार्ज बंद होने से हालात नियंत्रण में


बक्सर । डुमरांव विधानसभा क्षेत्र के अरियाव गांव में बारिश के कारण उत्पन्न जलजमाव की समस्या से लोगों को राहत मिलने लगी है। ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए डुमरांव विधायक राहुल सिंह ने पहल करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया। इसके बाद विभाग की ओर से पानी का डिस्चार्ज बंद कर दिया गया है।


लगातार बारिश के कारण अरियाव गांव में जलजमाव की स्थिति गंभीर हो गई थी। इससे स्थानीय लोगों को आवागमन सहित कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। मामले की जानकारी मिलने पर विधायक राहुल सिंह ने समस्या के समाधान के लिए प्रयास किया और विभागीय स्तर पर आवश्यक कदम उठाए गए।




बताया गया कि फिलहाल पानी का डिस्चार्ज बंद कर दिया गया है, जिससे गांव में पानी का संकट नियंत्रित हो गया है। विधायक की पहल के बाद स्थिति में सुधार होने से ग्रामीणों को राहत मिली है।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu