Ad Code

चौसा रेलवे ओवरब्रिज पर स्ट्रीट लाइट और रानीघाट तक विश्वामित्र पथ के विस्तार की मांग, विकास राज ने सांसद सुधाकर सिंह और डीएम को सौंपा ज्ञापन, पथ निर्माण मंत्री के समक्ष भी उठा चुके हैं मुद्दा


बक्सर । चौसा क्षेत्र में सुरक्षित आवागमन और बेहतर सड़क संपर्क की मांग को लेकर विकास राज ने सांसद सुधाकर सिंह और जिलाधिकारी साहिला को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने बक्सर-सासाराम मुख्य पथ स्थित चौसा रेलवे ओवरब्रिज पर स्ट्रीट लाइट लगाने तथा कोइलवर-बक्सर विश्वामित्र पथ का चौसा रानीघाट तक विस्तार कराने की मांग की।


विकास राज ने कहा कि रेलवे ओवरब्रिज पर पर्याप्त रोशनी नहीं होने से रात में राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी होती है। अंधेरे के कारण दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। ऐसे में ओवरब्रिज पर स्ट्रीट लाइट लगाना जरूरी है।


उन्होंने कहा कि विश्वामित्र पथ का रानीघाट तक विस्तार होने से चौसा और आसपास के क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा। इससे स्थानीय व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिल सकता है।

विकास राज के अनुसार, इन मांगों को लेकर वह बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री ई. शैलेन्द्र से भी कई बार मिलकर ज्ञापन सौंप चुके हैं। उन्होंने सांसद और जिलाधिकारी से संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई की पहल करने का आग्रह किया।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu