Ad Code

मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने त्वरित कार्यवाई करते हुए तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार



चक्की थाना क्षेत्र की घटना, मां के घर से बाहर जाने के दौरान वारदात को अंजाम देने का आरोप; फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

बक्सर । चक्की थाना क्षेत्र के एक गांव में 21 वर्षीय मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शनिवार शाम हुई इस घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो पर दुष्कर्म करने, जबकि तीसरे पर घटना के दौरान रेकी करने का आरोप है। पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच की प्रक्रिया शुरू कर मामले की जांच तेज कर दी है।



प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम करीब पांच बजे युवती की मां किसी काम से घर से बाहर गई थी। घर में युवती अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान तीन युवक वहां पहुंचे। इनमें से दो घर के अंदर गए और युवती के साथ दुष्कर्म किया, जबकि तीसरा बाहर रहकर रेकी करता रहा। मां के घर लौटने पर घटना का खुलासा हुआ। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी।

एसपी के निर्देश पर गठित हुई पुलिस टीम

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य के निर्देश पर डुमरांव एसडीपीओ भास्कर रंजन के नेतृत्व में पांच पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों की टीम गठित की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान समेशर पासवान, मोहित पासवान और धनु पासवान के रूप में हुई है। तीनों उसी गांव के निवासी बताए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, समेशर पासवान और मोहित पासवान पर दुष्कर्म करने, जबकि धनु पासवान पर घटना के दौरान रेकी करने का आरोप है।



फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस पीड़िता की मेडिकल जांच कराने की प्रक्रिया के साथ मामले के अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है।

डुमरांव एसडीपीओ भास्कर रंजन ने बताया कि मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें दो पर दुष्कर्म करने और एक पर रेकी करने का आरोप है। चक्की थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि युवती की मां के घर से बाहर जाने के दौरान कथित तौर पर इस घटना को अंजाम दिया गया।

इस मामले में पुलिस विधिसम्मत कार्रवाई में जुटी है। घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu