Ad Code

खीरी उर्दू प्राथमिक विद्यालय में ई-वेस्ट संग्रह अभियान, बच्चों ने घरों से लाकर जमा किया इलेक्ट्रॉनिक कचरा


- क्विज प्रतियोगिता के जरिए पर्यावरण संरक्षण और ई-वेस्ट के सुरक्षित निपटान के प्रति किया गया जागरूक

बक्सर । राजपुर प्रखंड के खीरी स्थित उर्दू प्राथमिक विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण और इलेक्ट्रॉनिक कचरे के सुरक्षित प्रबंधन को लेकर ई-वेस्ट संग्रह अभियान आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को ई-वेस्ट के दुष्प्रभावों और उसके उचित निपटान की जानकारी दी गई। साथ ही चेतना सत्र में जागरूकता गतिविधियों और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।


अभियान के तहत बच्चे अपने घरों से पुराने और खराब इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लेकर विद्यालय पहुंचे। कीबोर्ड, माउस, चार्जर, तार सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक कचरे को विद्यालय में रखी काली बाल्टी में एकत्रित किया गया।


शिक्षकों ने विद्यार्थियों को बताया कि इलेक्ट्रॉनिक कचरे को सामान्य कूड़े में फेंकने से पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए इसे अलग एकत्रित कर अधिकृत संग्रह या पुनर्चक्रण केंद्र तक पहुंचाना चाहिए। बच्चों को पुराने इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को स्वयं खोलने या तोड़ने से भी बचने की सलाह दी गई।

चेतना सत्र में आयोजित क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों के ज्ञान को परखा गया और उन्हें पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर प्रधान शिक्षक धनंजय, वरीय शिक्षक सौलत महमूद खान तथा शिक्षक मोहम्मद जमशेद आलम, शमशाद आलम, जावेद खान और गौरव यदुवंशी उपस्थित रहे।









................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu