Ad Code

कायाकल्प अभियान की डीएम ने की समीक्षा, गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर


बक्सर । जिला पदाधिकारी साहिला की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में कायाकल्प अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें अभियान के तहत संचालित कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया गया।



डीएम ने चिह्नित कार्यों की नियमित निगरानी करने, स्थलीय निरीक्षण के माध्यम से गुणवत्ता की जांच करने और कमियों को समयबद्ध तरीके से दूर करने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने स्पष्ट किया कि कायाकल्प अभियान के तहत सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप, गुणवत्तापूर्ण और समय पर पूरे किए जाएं।










................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu