Ad Code

जदयू जिला कार्यालय में मनी सरदार पटेल की जयंती, कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि; पुस्तक ‘अभ्यास’ का हुआ विमोचन



बक्सर । शनिवार को बक्सर जिला जदयू कार्यालय में स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानी एवं लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर जदयू कार्यकर्ताओं ने उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया।

कार्यक्रम के दौरान भोजपुर जिले के दलीपपुर निवासी लेखक आशुतोष पाठक द्वारा लिखित पुस्तक ‘अभ्यास’ का जदयू नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने विमोचन किया।




श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश किसान नेता संजय कुमार सिंह ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपनी अदम्य इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और राष्ट्रभक्ति के बल पर देश की सैकड़ों रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक योगदान दिया। उनका जीवन राष्ट्रीय एकता, अखंडता और समर्पण की प्रेरणा देता है। उनके आदर्श सदैव देशवासियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे।


इस अवसर पर संजय कुमार सिंह, मोहन चौधरी, जितेन्द्र कुमार सिंह, विमलेन्द्र कुमार बब्लू, प्रभु गोड़, पंकज मानसिंहका, संजय चौधरी, श्याम जी वर्मा, रामाशंकर सिंह, अधिवक्ता विनोद सिंह, अधिवक्ता राघवेन्द्र कुमार, मार्कण्डेय पटेल, ध्रुव गुप्ता, रोहित वर्मा, दिलशाद हुसैन, मुन्ना चौरसिया, बब्लू शर्मा, नीरज पटेल, नीतीश, शशि यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu