करीब 100 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, विजेता 24 अक्टूबर को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में लेंगे भाग
बक्सर । कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार के तत्वावधान में नगर भवन, बक्सर में अनुमंडल स्तरीय युवा महोत्सव आयोजित किया गया। इसमें करीब 100 प्रतिभागियों ने समूह लोकनृत्य, समूह गायन, वक्तृता, चित्रकारी और कविता लेखन में अपनी प्रतिभा दिखाई।
कार्यक्रम का उद्घाटन एसडीओ अविनाश कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। एसडीओ ने कहा कि किसी भी समाज और देश की प्रगति में कला की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
समूह लोकनृत्य में जेएस हाई स्कूल, बक्सर का समूह प्रथम, सौरभ समूह द्वितीय और शिवानी समूह तृतीय रहा। समूह गायन में अमरपाली प्रशिक्षण केंद्र प्रथम, शिवानी ग्रुप द्वितीय और सौरभ चौबे समूह तृतीय रहा।
वक्तृता में रतन उपाध्याय प्रथम, प्रतिज्ञा कुमारी द्वितीय और रिद्धिमा सिन्हा तृतीय रहीं। चित्रकारी में आयुष कुमार प्रथम, राजलक्ष्मी वर्मा द्वितीय और प्रतिज्ञा कुमारी तृतीय रहीं। कविता लेखन में साक्षी कुमारी प्रथम, निधि राय द्वितीय और सैयद हामिद रजा तृतीय रहे।
सभी विधाओं के चयनित प्रतिभागी 24 अक्टूबर 2026 को जिला स्तरीय युवा महोत्सव में भाग लेंगे। कार्यक्रम का संचालन मो. सादिक ने किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...






















0 Comments