Ad Code

डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल में डायलिसिस सुविधा का डीएम साहिला ने लिया जायजा, सफाई में कमी पर जताई नाराजगी


बक्सर । जिला पदाधिकारी साहिला ने गुरुवार को अनुमंडलीय अस्पताल, डुमरांव में संचालित डायलिसिस केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों को मिल रही चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया और चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों को मरीजों के प्रति संवेदनशीलता बरतते हुए बेहतर इलाज और आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।


डीएम ने सिविल सर्जन को डायलिसिस केंद्र की नियमित निगरानी, गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाओं और चिकित्सकों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा, ताकि मरीजों को किसी तरह की परेशानी न हो।



निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की कमी मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने अस्पताल में समुचित सफाई कराने, भवन का आवश्यक रंग-रोगन कराने और उपलब्ध व नई चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी व्यवस्थित ढंग से प्रदर्शित करने का निर्देश दिया।

डीएम ने स्पष्ट किया कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को जिम्मेदारी एवं तत्परता से कार्य करने का निर्देश दिया गया।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu