Ad Code

दिल्ली में चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, बक्सर के अनिरुद्ध सिंह भी हुए शामिल, बोले - वोट चोरी के खिलाफ राहुल गांधी की लड़ाई जारी रहेगी


बक्सर । मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के देशव्यापी धरना-प्रदर्शन के तहत दिल्ली में भी कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इसमें बक्सर जिले के धरौली गांव निवासी एवं दिल्ली प्रदेश पूर्वांचल कांग्रेस के उपाध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह शामिल हुए।


अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि प्रदर्शन में लोगों का उत्साह देखने लायक था। सुबह 11 बजे से शाम छह बजे तक बड़ी संख्या में लोग जुटे रहे। उन्होंने दावा किया कि प्रदर्शन में शामिल लोग स्वेच्छा से पहुंचे थे, न कि पैसे देकर भीड़ जुटाई गई थी।


उन्होंने बताया कि राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्षी दलों के सांसद भी प्रदर्शन में शामिल हुए। इनमें अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव, संजय राउत और विभिन्न विपक्षी दलों के नेताओं की भागीदारी रही।

अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ने स्पष्ट कर दिया है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने और कथित वोट चोरी के मुद्दे पर संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने दावा किया कि देश की जनता राहुल गांधी के साथ खड़ी होने का मन बना चुकी है।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu