बक्सर । खरवार समाज की ओर से बिहार अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य राजू खरवार एवं युवा खरवार महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश खरवार का पुराना भोजपुर और ब्रह्मपुर क्षेत्र में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान ब्रह्मपुर प्रखंड के दल्लूपुर गांव में ध्यान खरवार के दरवाजे पर कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें समाज के सैकड़ों लोग शामिल हुए।
कार्यक्रम में समाज की एकता, शिक्षा, सामाजिक सम्मान और विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। आयोग के सदस्य राजू खरवार ने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया। उन्होंने समाज के लोगों से जागरूक रहने तथा अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने की अपील की।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष परमानंद खरवार, जिला उपाध्यक्ष नंदू खरवार, चौसा प्रखंड अध्यक्ष विनोद खरवार, डुमरांव प्रखंड अध्यक्ष सुनील खरवार, अरविंद खरवार, शैलेश खरवार, आरा जिला अध्यक्ष इंद्रजीत खरवार, अभिमन्यु खरवार और विनोद खरवार सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने शिक्षा को बढ़ावा देने, सामाजिक अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने और समाज की एकजुटता मजबूत कर सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...






















0 Comments