Ad Code

3 नवंबर को बड़का ढकाईच में मनाई जाएगी कैलाशपति मिश्रा की 14वीं पुण्यतिथि, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष समेत कई दिग्गज होंगे शामिल


बक्सर । भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं गुजरात के पूर्व राज्यपाल कैलाशपति मिश्रा की 14वीं पुण्यतिथि आगामी 3 नवंबर को बक्सर जिले के सिमरी प्रखंड स्थित बड़का ढकाईच में मनाई जाएगी। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिंह समेत भाजपा एवं एनडीए के कई नेता शामिल होंगे।


कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा नेता प्रिंस पीयूष ने बताया कि पुण्यतिथि समारोह का आयोजन बड़का ढकाईच हाई स्कूल परिसर में किया जाएगा। आरा-बक्सर फोरलेन (एनएच-922) के समीप स्थित कार्यक्रम स्थल पर सुबह 10:30 बजे से आयोजन शुरू होगा।


उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में बिहार भाजपा और एनडीए से जुड़े विधायक, विधान पार्षद तथा अन्य वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे। इस अवसर पर कैलाशपति मिश्रा को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ भाजपा के पुराने कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा।

भाजपा नेता ने बताया कि कैलाशपति मिश्रा को बिहार भाजपा के प्रमुख संस्थापक नेताओं में गिना जाता है। उनके संगठनात्मक योगदान और पार्टी के विस्तार में उनकी भूमिका को याद करते हुए पुण्यतिथि समारोह आयोजित किया जा रहा है।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu