Ad Code

जीविका के 20वें स्थापना दिवस पर बक्सर में ‘बीस साल बेमिसाल - नीतीश संवाद’, महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता पर हुई चर्चा



बक्सर । गांधी जयंती के अवसर पर बक्सर नगर भवन में जीविका के 20वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में ‘बीस साल बेमिसाल–नीतीश संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जीविका के माध्यम से महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में किए गए कार्यों को रेखांकित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता, नेता, पदाधिकारी और आमजन मौजूद रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने की, जबकि मंच का संचालन महिला नेत्री सरिता देवी ने किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक शालिनी मिश्रा रहीं। वहीं, डुमरांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक सह जदयू विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राहुल कुमार सिंह की भी कार्यक्रम में उपस्थिति रही।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के नेतृत्व में जीविका की शुरुआत ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने की सोच के साथ हुई थी। वक्ताओं के अनुसार, पिछले दो दशकों में जीविका से जुड़ी महिलाओं ने स्वरोजगार, आर्थिक आत्मनिर्भरता और सामाजिक भागीदारी के क्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव दर्ज किए हैं।

वक्ताओं ने कहा कि जीविका के माध्यम से महिलाओं में आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता बढ़ी है। इसके साथ ही परिवारों में बेटियों की शिक्षा और महिलाओं की सामाजिक भागीदारी को लेकर भी सकारात्मक वातावरण तैयार हुआ है। कार्यक्रम के दौरान जीविका की 20 वर्षों की यात्रा को महिला सशक्तिकरण से जोड़ते हुए इसे ग्रामीण बिहार में बदलाव का महत्वपूर्ण माध्यम बताया गया।




इस अवसर पर नीतीश कुमार के कार्यक्रमों और जीविका की योजनाओं से प्रभावित होकर कई महिलाओं द्वारा जदयू की सदस्यता ग्रहण करने की बात भी कही गई।

कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष जदयू कार्यकर्ता और समर्थक पहुंचे। इस दौरान परशुराम तत्वा, दिनेश सिंह, वीरेन्द्र सिंह लाला, जितेन्द्र कुमार सिंह, अशोक प्रजापति, विमलेन्द्र कुमार बब्लू, नीलम श्रीवास्तव, मंजू द्विवेदी, कंचन देवी, मानसा देवी, रीता देवी, मालती देवी, संध्या देवी, मुन्नी देवी, मैना देवी, कृष्णा देवी, पूनम देवी, श्याम जी वर्मा, अनिरुद्ध तिवारी, अभिषेक ओझा, बब्लू शर्मा, नीरज पटेल, मार्कण्डेय पटेल, निर्मल पासवान, आजाद सिंह राठौर, पिन्टू ठाकुर, कृष्णा सिंह, विजय कुशवाहा, फूटूचन्द कुशवाहा, नथुनी खरवार, बबन चौधरी, शशि कुशवाहा, प्रभु गोड़, भृगुनाथ रजक, सरदार सिंह कुशवाहा, मुन्ना चौरसिया, हरेन्द्र सिंह, रामजीत गोड, विजय गोंड, संदीप ठाकुर, संजय चौधरी और सुरेश चौहान समेत अन्य मौजूद रहे।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu