Ad Code

मुख्यमंत्री के बक्सर दौरे को लेकर बदली ट्रैफिक व्यवस्था, कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद



बक्सर । मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के 23 सितंबर को बक्सर दौरे और भगवान वामन पूजा को लेकर जिला प्रशासन ने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया है। सदर एसडीएम अविनाश कुमार ने बताया कि लोगों की सुविधा और यातायात को सुचारु रखने के लिए नया रूट प्लान लागू किया गया है।

23 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आईटीआई मोड़ से मठिया मोड़, हवाई अड्डा मोड़, सेंट्रल जेल मोड़, ठोरा पुल और दानी कुटिया मोड़ तक वाहनों के आने-जाने पर रोक या आंशिक प्रतिबंध रहेगा। इसी तरह आईटीआई मोड़ से डीएवी मोड़, ज्योति चौक, बस स्टैंड और सिंडिकेट गोलंबर तक भी वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध रहेगा। गोलंबर से अहिरौली, कथकौली मोड़, चुरामनपुर और पड़री मोड़ तक भी ट्रैफिक प्रभावित रहेगा।


इन रास्तों से जा सकेंगे छोटे वाहन :

चारपहिया वाहन, ई-रिक्शा, ऑटो और बाइक के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं। गोलंबर से सरिमपुर पुल, मठिया पुल, मुनिम चौक, जमुना चौक होते हुए ठठेरी बाजार पुलिस चौकी तक जाने की व्यवस्था रहेगी। पुलिस चौकी से रामरेखा घाट, पीपी रोड और मुनिम चौक की ओर भी वाहन जा सकेंगे।

पुलिस चौकी से नाथ बाबा पुल, देव मंदिर, सिपाही घाट, तीन मोहानी घाट, जेल मोड़, सोमेश्वर नाथ मंदिर होते हुए वामन मंदिर जाने का रास्ता भी खुला रहेगा। वहीं पुलिस चौकी से ज्योति चौक, अंबेडकर चौक, स्टेशन और इटाढ़ी गुमटी की ओर भी वाहन जा सकेंगे।




यहां होगी पार्किंग :

वाहनों के लिए किला मैदान, बाजार समिति परिसर और सिपाही घाट रेलवे स्टेशन के पास माल गोदाम के सामने पार्किंग की व्यवस्था की गई है। यहां छोटे-बड़े वाहनों, ऑटो और बाइक के लिए पार्किंग की सुविधा रहेगी।

22 सितंबर की रात 8 बजे से 23 सितंबर की रात 10 बजे तक शहर में बड़े वाहनों की नो एंट्री रहेगी। हालांकि एंबुलेंस, मरीजों और अति आवश्यक सेवा वाले वाहनों को इससे छूट दी गई है।

रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों से टिकट साथ रखने की अपील की गई है। प्रशासन ने आम लोगों से 23 सितंबर को अनावश्यक रूप से चारपहिया वाहन लेकर शहर में नहीं निकलने की अपील की है।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu