बक्सर । आईईएसएम बक्सर की बैठक सैनिक कार्यालय, मां मुंडेश्वरी अस्पताल में चेयरमैन डॉ. मेजर पीके पाण्डेय एवं जिलाध्यक्ष सूबेदार हरेंद्र तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से करीब 205 पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं ने भाग लिया। मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष सूबेदार विद्या सागर चौबे ने किया।
बैठक के दौरान भारतीय सेना में चयनित फ्लाइंग ऑफिसर रौशन कुमार द्विवेदी, निवासी डीहु पुर तथा बक्सडा निवासी लेफ्टिनेंट विकास कुमार यादव, पिता सूबेदार मंगल सिंह यादव को अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। दोनों नवचयनित अधिकारियों ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया।
संगठन की ओर से लेफ्टिनेंट मनोज पाठक, नियाजीपुर तथा लेफ्टिनेंट विशाल पाण्डेय, चक्की परसिया डेरा को भी सम्मान के लिए आमंत्रित किया गया था, लेकिन वे किसी कारणवश बैठक में उपस्थित नहीं हो सके। उनके बक्सर पहुंचने पर उन्हें भी सम्मानित किया जाएगा। डॉ. मेजर पीके पाण्डेय ने दोनों अधिकारियों और उनके माता-पिता को संगठन की ओर से बधाई दी।
पूर्व सैनिकों के लिए लगा नेत्र जांच शिविर
बैठक के दौरान पटना के सेंटर फॉर साइट आई हॉस्पिटल की टीम ने नेत्र जांच शिविर लगाया, जिसमें सैकड़ों पूर्व सैनिकों ने अपनी आंखों की जांच कराई। नेत्र चिकित्सक डॉ. यशवीर ने बताया कि यदि तीन-चार मरीजों को ऑपरेशन की आवश्यकता होती है तो उन्हें अस्पताल तक आने-जाने के लिए वाहन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
इस अवसर पर अस्पताल की टीम को डॉ. मेजर पीके पाण्डेय एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अंगवस्त्र और माल्यार्पण कर सम्मानित किया। वहीं नेत्र विभाग की टीम ने संगठन के 21 वरिष्ठ पदाधिकारियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
बैठक में पूर्व सैनिकों को सैन्य सुविधाओं, पेंशन एवं दस्तावेजों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। डॉ. मेजर पीके पाण्डेय ने संगठन की एकजुटता को उसकी ताकत बताते हुए कहा कि पूर्व सैनिकों के हित में संगठन लगातार सक्रिय है। जिला उपाध्यक्ष सूबेदार विद्या सागर चौबे ने साइबर अपराध से सतर्क रहने की अपील की। लेफ्टिनेंट आरबी ओझा ने दस्तावेज दुरुस्त रखने की सलाह दी, जबकि चौगाई प्रखंड अध्यक्ष कैप्टन कन्हैया पंडित ने पेंशन संबंधी जानकारी साझा की।
बैठक के अंत में सोनवर्षा निवासी हवलदार ललन मिश्रा और मठिला निवासी हवलदार रामायण सिंह के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ और सभापति कैप्टन बीएन पाण्डेय ने बैठक समाप्ति की घोषणा की। मौके पर कैप्टन श्रीनिवास सिंह, सूबेदार मेजर द्वारिका पाण्डेय, सूबेदार अरविंद शर्मा, जंग बहादुर सिंह, हरनाम सिंह, आईडी सिंह, किशन लाल, अंबिका राय, गणेश सिंह, सीताराम साहू, लोकनाथ सिंह, आरबी सिंह, सुरेंद्र सिंह, धनंजय दुबे, श्रीराम सिंह, रामनाथ सिंह, हरिहर सिंह, चंद्रजीत सिंह, हाकिम प्रसाद, सुदामा प्रसाद, राम इकबाल सिंह, अशोक उपाध्याय, जगनारायण साहू, राजेंद्र चौबे, शशिभूषण ओझा, अलख नारायण श्रीवास्तव, राधाकृष्ण सिंह, शहादत अंसारी, काशीनाथ उपाध्याय, महिला अध्यक्ष रिंकी देवी सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक एवं वीरांगनाएं मौजूद रहीं।
















0 Comments