Ad Code

मानवता की मिसाल: बीमार छात्रों को अस्पताल लेकर पहुंचे राजद नेता संतोष भारती, कराया इलाज



बक्सर । छात्रावास की बदहाली के खिलाफ करीब 40 किलोमीटर पैदल चलकर जिला मुख्यालय पहुंचे सैकड़ों छात्रों में कई की तबीयत अचानक बिगड़ गई। छात्रों की स्थिति की जानकारी मिलने के बाद राजद नेता संतोष भारती ने मानवता का परिचय देते हुए बीमार बच्चों को अपने साथ सदर अस्पताल पहुंचाया और उनका इलाज कराया।



बताया जाता है कि छात्रावास की समस्याओं के विरोध में बड़ी संख्या में छात्र पैदल बक्सर पहुंचे थे। लंबी दूरी पैदल तय करने के कारण कुछ छात्रों की तबीयत खराब हो गई। इसकी जानकारी मिलने पर राजद नेता संतोष भारती तत्काल सदर अस्पताल पहुंचे और बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों द्वारा उपचार के बाद छात्रों की स्थिति में सुधार बताया गया।



इस दौरान मजदूर संघ के नेता पप्पू पांडेय भी अस्पताल पहुंचे और बीमार छात्रों का हालचाल लिया। दोनों नेताओं ने चिकित्सकों से छात्रों के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए आवश्यक उपचार सुनिश्चित कराने में सहयोग किया।

राजद नेता संतोष भारती ने कहा कि छात्र हमारे समाज और देश का भविष्य हैं। उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना जाना चाहिए और किसी भी परिस्थिति में बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के साथ समझौता नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बीमार छात्रों की मदद करना किसी राजनीतिक कार्यक्रम का हिस्सा नहीं, बल्कि मानवीय जिम्मेदारी है।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu